सूने मकान में दिनदहाड़े घुसकर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व कैश चोरी कर भाग गए। महिला घर का गेट बंद कर खेत गई हुई थी। इस दौरान पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र की

चोरी के बाद घर में बिखरा हुआ सामान।
पुलिस को दी रिपोर्ट में प्रभाती देवी (60) निवासी रघुनाथगढ़ ने बताया कि वह अपने घर में अकेली रहती है। वह सुबह करीब 11:30 बजे घर का मुख्य गेट बंद कर खेत चली गई थीं। इस दौरान पीछे से सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मकान की दीवार फांदकर घर में घुसे। वह जब खेत से वापस लौटीं तो घर का गेट और कमरा खुला मिला। अंदर रखी अटैची बिखरी पड़ी थी, जिसमें उनके बेटे की बहू के जेवरात रखे थे।
चोरों ने सोने का हार, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, तीन जोड़ी पायजेब, कान के टॉप्स, मांग टीका, दो नोज पिन, एक गुल्लक, तीन जोड़ी मछली मुंडी, एक जोड़ी छोटा छड़, चांदी का कड़ा, चांदी का कठला, और तीन छड़ वाला कांटा चुरा लिया। इसके अलावा गुल्लक में रखे करीब 20 हजार रुपए भी चुरा लिए। चोरी किए गए गहनों की कीमत 3 लाख से अधिक है।
घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल प्रभाती देवी की शिकायत पर दादिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई धोलाराम कर रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments