☜ Click Here to Star Rating



झुंझुनूं में 73 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देगे परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली लेवल-1 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शुक्रवार 19 सितंबर से शुरू हो रही है। यह परीक्षा तीन दिन यानी 19 से 21 सितंबर तक छह पारियों में होगी। इसे प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा मान

.

आसान नहीं होगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की राह

इस परीक्षा की कठिनाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें केवल दसवीं या बारहवीं पास युवा ही शामिल नहीं हो रहे, बल्कि आरएएस, व्याख्याता, शिक्षक, वीडीओ, आरपीएस और अन्य उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों युवा भी इसमें उतर रहे हैं। कई सालों से कोचिंग और पढ़ाई में समय देने वाले ये युवा भी इस बार चौकीदार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी या सहायक के पद पाने के लिए परीक्षा देंगे। ऐसे में साधारण पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए प्रतियोगिता बेहद कठिन हो जाएगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि पेपर मुश्किल नहीं होगा, बल्कि कठिनाई इसलिए होगी क्योंकि प्रतिस्पर्धा का स्तर कहीं ज्यादा ऊंचा रहेगा।

ड्रेस कोड और कड़े नियम लागू

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने नकल रोकने और परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। जींस पहनकर परीक्षा देने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। बड़े बटन वाले कपड़े भी प्रतिबंधित रहेंगे। महिला अभ्यर्थियों को साधारण सलवार सूट, साड़ी या आधी-पूरी बाजू के कुर्ते में ही आने की अनुमति होगी। बालों में केवल साधारण रबर बैंड ही लगाया जा सकेगा। वहीं, पुरुष अभ्यर्थी आधी या पूरी बाजू की शर्ट, टी-शर्ट पहन सकते हैं। किसी भी प्रकार के गहने या अतिरिक्त सजावटी सामान पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचना होगा। किसी भी परिस्थिति में देरी होने पर परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

झुंझुनूं में यातायात और रेल सुविधा

झुंझुनूं और आसपास के जिलों से आने वाले हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर ट्रेन 54804 को विशेष रूप से जयपुर तक बढ़ा दिया है। यह ट्रेन 18 से 20 सितंबर तक रेवाड़ी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर शाम 7:09 बजे झुंझुनूं पहुंचेगी और रात 11:50 बजे जयपुर जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 19 से 21 सितंबर तक यह ट्रेन जयपुर से सुबह 4 बजे रवाना होगी और झुंझुनूं में सुबह 8:33 बजे पहुंचेगी। इस व्यवस्था से झुंझुनूं जिले के हजारों परीक्षार्थियों को जयपुर व सीकर के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी।

बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड दिखाकर राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इससे दूसरे जिलों में परीक्षा देने वाले युवाओं को आर्थिक और समय की बड़ी बचत होगी।

झुंझुनूं के परीक्षार्थियों की तैयारी और चुनौतियां

जिले के कोचिंग सेंटर और पुस्तकालयों में पिछले कई महीनों से छात्रों की भीड़ लगी हुई थी। तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि लेवल-1 परीक्षा को हल्का नहीं समझा जा सकता। “पढ़ाई की दृष्टि से पेपर आसान होगा, लेकिन असली चुनौती प्रतिस्पर्धा की है। यहां लाखों युवा परीक्षा में उतर रहे हैं।” झुंझुनूं शहर के छात्र निखिल शर्मा का कहना है कि उन्होंने आरएएस और एसआई जैसी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई की है, लेकिन स्थायी नौकरी की तलाश में वे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की परीक्षा भी दे रहे हैं। इसी तरह, बगड़ की रहने वाली रश्मि कंवर बताती हैं कि “परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए कोई भी सरकारी नौकरी चाहिए। चाहे पद छोटा हो या बड़ा, हमें स्थायित्व चाहिए।”

प्रशासन की तैयारियां

जिले में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। परीक्षार्थियों की एंट्री से पहले फेस स्कैन और फोटो सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात करने और यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं।

परीक्षा की फैक्ट फाइल (झुंझुनूं पर केंद्रित)

परीक्षा: 19 से 21 सितंबर

कुल पद: 53,749

राज्य में कुल आवेदन: 24,75,000

झुंझुनूं में कुल पंजीयन: 73,872

जिले में कुल परीक्षा केंद्र: 36 (30 झुंझुनूं शहर, 6 बगड़)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading