मंदिर में दान पात्र तोड़ने का प्रयास करता चोर
पुर कस्बे के प्रसिद्ध पालनाजी देवनारायण मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए, जाते-जाते मौके से दो गैस सिलेंडर चुराकर ले गए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद
आज जब मंदिर का पुजारी यहां पूजा पाठ करने पहुंचे तो मंदिर में कुछ वस्तुएं इधर-उधर देख शंका हुई। यहां रखे गैस के सिलेंडर भी गायब थे। पुजारी ने मंदिर ट्रस्ट को इसकी सूचना दी।

दूसरे साथी ने भी दान पात्र तोड़ने की कोशिश की लेकिन दान पात्र नहीं टूट पाया
आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग
ट्रस्ट के भंवर लाल हरल ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मंदिर में हुई इस घटना पर रोष जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
वहीं मंदिर प्रबंधन ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments