![]()
हनुमानगढ़ की रावतसर पुलिस ने 3 साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा।
हनुमानगढ़ की रावतसर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साल से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामचंद्र कस्वां ने एसपी हरी शंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
रावतसर पुलिस कॉन्स्टेबल विकास कुमार और उनकी टीम ने गश्त के दौरान सुमित भादू बिश्नोई (24) को कस्बा रावतसर से गिरफ्तार किया। सुमित चक 9 एएम रावतसर का रहने वाला है। पुलिस ने युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ भीलवाड़ा के थाना गुलाबपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 25, 29 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला वर्ष 2022 का है, जिसमें वह धारा 173(8) सीआरपीसी के तहत वांछित था।
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल विकास कुमार, देवीलाल और मोहनलाल की टीम शामिल थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments