☜ Click Here to Star Rating



रामनगरिया इलाके में शिव मंदिर से बदमाश चांदी के गहने चोरी कर ले गए।

जयपुर के शिव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मेन गेट खोलकर अंदर घुसे बदमाश 1.50 KG चांदी के गहने चोरी कर ले गए। मंदिर में लगे CCTV फुटेज में चोरों की करतूत कैद हो गई। रामनगरिया थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

.

पुलिस ने बताया- चोरी की वारदात रामनगरिया के नरसिंहपुरा गांव में शिव मंदिर में हुई। शुक्रवार देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर का मेन गेट खोलकर दो बदमाश अंदर घुसे। मंदिर में चोरी करने आए बदमाश अपने साथ प्लास और पेचकस लेकर आए थे। दोनों चोरों ने शिव मंदिर में श्रृंगार के करीब 1.50 KG चांदी के गहने चुराए।

महज 10-15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार हो गए। शनिवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने पर चोरी का पता चला। मंदिर में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। मंदिर में चोरी की सूचना पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबूत जुटाकर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading