![]()
बनवाला स्थित परचून की दुकान में रात को ताले तोड़कर घुसे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
हनुमानगढ़ के सदर थाना क्षेत्र के गांव बनवाला स्थित परचून की दुकान में रात को ताले तोड़कर घुसे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एलईडी टीवी, राशन सामग्री, नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर
पुलिस के अनुसार राजीव कुमार (39) पुत्र रौनक राम अरोड़ा निवासी वार्ड 23, गली नम्बर 20, टाउन ने लिखित रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि गांव बनवाला में उसकी परचून की दुकान है। सोमवार की रात करीब 8.30 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। जब वह मंगलवार की सुबह 7 बजे बनवाला में दुकान खोलने के लिए गया तो दोनों ताले टूटे हुए थे और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थे। जब उसने दुकान खोली तो अन्दर से एक एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, गुड़ से भरे दो कार्टन, चीनी का कट्टा, घी, रिफाइंड, देसी घी, जर्दा, बीड़ी, पांच हजार की नगदी और अन्य सामान गायब था।
रात को ताले तोड़कर दुकान में घुसे किसी चोर ने यह सब सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एएसआई लालचन्द कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments