मेवाड़ के सांवलिया सेठ मंदिर से बुधवार को देवझूलनी एकादशी पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान ठाकुर जी को चांदी के रथ में सवार किया गया।
इधर, शोभायात्रा से पहले ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद भी भक्त बारिश के बीच में डांस करते हुए नजर आए।
दोपहर बाद श्री सांवलिया जी में ठाकुर जी के बाल विग्रह को नगर भ्रमण के लिए मंदिर परिसर से बाहर ले जाया गया। जहां उनको कस्बे के कई मार्गो से होते हुए सांवरिया मानसरोवर ले जाया जाएगा।
वहां ठाकुर जी को जल में झूला झुलाया जाएगा। इसके बाद रात के करीब 8 बजे उन्हें फिर मंदिर लाया जाएगा, जिसके बाद आतिशबाजी की जाएगी।

बारिश के बीच नासिक से आए कलाकारों ने ढोल-नागाड़े बजाए। इस दौरान वहां मौजूद भक्तों ने भी डांस किया।
चांदी के रथ में सवार हैं सांवलिया सेठ
सांवलिया सेठ में भी यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ठाकुर जी चांदी के रथ में सवार है। ठाकुर जी के दर्शन के लिए भक्तों का काफी भीड़ है। नासिक और भटिंडा आर्मी बैंड के कलाकारों की ओर से स्वागत किया जा रहा है।
रथयात्रा मंदिर परिसर से बाहर निकली। इसमें सबसे आगे ध्वज लिए सेवक, दो हाथियों पर सवार पुजारी परिवार के सदस्य, 2 ऊंटों पर नक्कारखाना चला। साथ ही 6 बैंड, 2 दर्जन से अधिक मालवी ढोल, ध्वज निशान, रजत छड़ी के साथ बड़ी संख्या में भक्त भी शामिल हुए।
रात को मंदिर पहुंचेगी शोभायात्रा
यह शोभायात्रा में राधाकृष्ण मंदिर, कुरेठा नाका मंदिर, नीमचौक मंदिर, कुम्हारों का मोहल्ला मंदिर के बैवाण भी शामिल होते गए। रथयात्रा शिव मंदिर चौक से, राधाकृष्ण मंदिर, गढी का देवरा और मस्जिद के पास होते हुए कबूतर खाना पहुंचेगी। रथ यात्रा के सांवलिया स्नान घाट पहुंचने पर मुख्य पुजारी सांवलिया को और अन्य मंदिरों के पुजारियों द्वारा अपने मंदिर के विग्रहों को जल में झुलाकर स्नान कराया जाएगा।
रथ यात्रा वापस कबूतर खाना ब्रह्मपुरी, जैन मोहल्ला, सदर बाजार होते हुए लगभग रात 8 बजे मुख्य मंदिर पहुंचेगी, जहां पर ठाकुर जी का रंगीन और आकर्षक आतिशबाजी से स्वागत किया जाएगा। करीब 2 किमी की दूरी तय करने में सांवलियाजी की इस रथयात्रा को काफी टाइम लग सकता है।
यहां देश के अलग अलग राज्यों से आए भक्त भी मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा भक्त जनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। पूरा मंदिर परिसर ही नहीं पूरा कस्बा गुलाल के रंगों से रंगा हुआ नजर आया। मानो यहां गोकुल की होली खेली जा रही हो।

नासिक से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान एक कलाकार दो ढोल पर चढ़ गया और जोश के साथ नगाड़े बजाने लगा।
रात को होंगे प्रोग्राम
3 सितंबर की रात को रेफरल चिकित्सालय के पास स्टेज पर बॉलीवुड की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर ऋचा शर्मा अपने दल के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगी।
– बृजवासी ब्रदर्स, गोकुल शर्मा और त्रिशा सुथार भी सांवलिया सेठ के भजनों होंगे।
– मीरा रंगमंच पर वैष्णवी शर्मा और गोवर्धन रंगमंच पर लीला कालबेलिया दल द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।
– रात 1 बजे गोवर्धन रंगमंच पर लाफ्टरफेम उदय दहिया और उनके दल द्वारा हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments