![]()
मांगरोल कस्बे में सर्राफा व्यापारी की दुकान से चोरी हुई है।
धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के मांगरोल कस्बे में सर्राफा व्यापारी की दुकान से चोरी हुई है। चोरों ने दुकान का शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान से 5.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और 3500 रुपए चोरी कर लिए।
सर्राफा व्यापारी अशोक कुमार लोधा ने बताया कि वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे हुए पाए। दुकान की जांच करने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत मनियां थाना पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments