![]()
डीग में कोतवाली थाने से 150 मीटर दूर शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर नकदी और जेवर ले गए।
डीग शहर के मुख्य बाजार में नीलकंठेश्वर मंदिर के पास स्थित एक सर्राफा दुकान में चोरी की वारदात हुई। चोर देर रात सर्राफा कारोबारी मनोज कुमार सोनी की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे।
चोरों ने दुकान में रखी नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। उन्होंने सबूत मिटाने के लिए दुकान के सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी का पता सुबह तब चला, जब व्यापारी ने दुकान खोली।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई राजवीर सिंह के अनुसार व्यापारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकान मालिक ने कहा कि सामान की जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
चोरी की जगह डीग कोतवाली से मात्र 150 मीटर की दूरी पर है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश व्याप्त है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments