![]()
सीकर शहर से सटे नेशनल हाईवे संख्या 52 जयपुर-बीकानेर पर खड़ी गाड़ियों से चोरी करने वाली गैंग एक्टिव हो चुकी है। इस गैंग ने 19 अगस्त को महज 1 घंटे के भीतर ही दो अलग-अलग होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर बैग चुराए। पीड़ित लोगों ने सीकर के सदर था
पहली घटना सीकर में भढाढर बाईपास पर हुई। यहां श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले सैयद मुमताज शाह होटल हाईवे हवेली पर चाय नाश्ता करने के लिए रुके थे। उन्होंने 10:40 पर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को पार्किंग में खड़ा किया। इसके बाद वह अंदर चले गए। जब वापस आकर देखा तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी में से एक बैग भी गायब था। इस बैग में 1.10 लाख रुपए,डेबिट और क्रेडिट कार्ड सहित अन्य डॉक्यूमेंट रखे हुए थे।
दूसरी घटना सीकर में रसीदपुरा में हुई। इस मामले में दिल्ली निवासी हर्षिता लुल्ला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उन्होंने अपनी गाड़ी होटल के बाहर खड़ी की थी। सुबह 11:30 के करीब उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर कोई बैग चोरी करके ले गया। उस बैग में करीब 10 हजार रुपए नगद और आईडी कार्ड रखे हुए थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments