![]()
धौलपुर में हुई 42वीं जिला स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में सिटी कोतवाली स्कूल ने राजाखेड़ा को 5-0 से हराया।
धौलपुर के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में 42वीं जिला स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान सिटी कोतवाली स्कूल ने पाठशाला स्कूल राजाखेड़ा को 5-0 से हराया।
विजेता टीम को बधाई देते हुए सिटी कोतवाली स्कूल की प्रिंसिपल रमन परमार ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार किसी न किसी खेल में भाग लेने की सलाह दी।
कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक संतोष राजपूत, विजय दिवाकर, मोहम्मद जाकिर हुसैन, अजय बघेल, जावेद सहित एमजीजीएस सिटी कोतवाली स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments