![]()
हनुमानगढ़ के रावतसर में ईमित्र सेंटर से 44 हजार चुराने का आरोपी गिरफ्तार।
हनुमानगढ़ में रावतसर में एक ई-मित्र सेंटर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला 2 अगस्त 2025 का है, जब न्यू जय अंबे ई-मित्र सेंटर के मालिक मनोज कुमार की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी।
चोरों ने दुकान से 29,000 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चुराया, जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपए थी। मामले में पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस की जांच में दो आरोपियों की पहचान हुई। पहले आरोपी लक्ष्मण उर्फ काकू (30) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। दूसरा आरोपी शिव उर्फ शिवला (30) भी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन उससे चोरी का माल अभी बरामद नहीं हुआ है।
मामले की जांच वीरेंद्र सिंह हेड कॉन्स्टेबल की अगुआई में की जा रही है। जांच टीम में कॉन्स्टेबल सीताराम और श्योपराम भी शामिल हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments