![]()
कलेक्टर और एसपी आवास के समीप स्थित एक केबिन से चोर नकदी और सामान ले गए।
डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्टर और एसपी आवास के समीप स्थित एक केबिन से चोरी की वारदात सामने आई है। यह एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी की घटना है।
गांधी आश्रम स्थित केबिन के मालिक घनश्याम पालीवाल ने बताया कि रविवार शाम को वे रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर गया था। सोमवार सुबह पहुंचा तो केबिन के ताले टूटे मिले। चोर गल्ले में रखी नकदी के साथ दूध, कोल्ड ड्रिंक और खाने-पीने का सामान चुरा ले गए।
पालीवाल के अनुसार इस केबिन में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। इसी दौरान साबेला तालाब के पास एक चाय की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर और एसपी निवास जैसी संवेदनशील जगह के पास लगातार चोरी की घटनाएं स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments