![]()
पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो 37 ग्राम अफीम बरामद की है।
हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन सिटी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो 37 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों के पास से एक ब्रेजा कार भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जंक्शन सिटी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक गजेंद्र शर्मा की टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर 19, बालाजी चौक निवासी सिद्धार्थ डूडी (31) और फलौदी के भोजासर थाना क्षेत्र के जेसला के दीपाणियों की ढाणी निवासी धर्मेंद्र बिश्नोई (20) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ आगे की जांच कर रहे हैं। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, बलदेव कुमार, भागीरथ लाल और जसवीर सिंह की टीम शामिल रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments