![]()
अजमेर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोरों ने शहर के दो थाना क्षेत्र में घर के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने आदर्श नगर स्थित एडवोकेट के मकान से नगदी और चांदी के जेवराज चुराए, तो वही सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मकान से
केस 1- पंचवटी कॉलोनी आदर्श नगर निवासी एडवोकेट सुनील कुमार ने बताया कि परिवार से जयपुर गए हुए थे। जब जयपुर से वापस अजमेर पहुंचे तो घर के दरवाजे खुले हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर के अंदर तोड़फोड़ की गई थी।
चोरों ने 30 हजार नगदी, चांदी के जेवरात और मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। इसकी सूचना आदर्श नगर थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस की ओर से मौके पर एफएसएल के जरिए सबूत भी जुटाए गए। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
केस 2- पीड़ित महिला संतोष ने बताया कि वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहती हैं। चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से सोने चांदी के जेवराज चोरी कर फरार हो गए। 5000 पर नगदी घर से चुराई गई। दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जब परिवार का सदस्य घर पहुंचा तो सभी कर वहां से भाग गए। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments