![]()
जयपुर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। टक्कर से वह उछलकर दूर जाकर गिरा। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास
पुलिस ने बताया- धानक्या रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह लाश पड़ी मिली। युवक का शव पड़ा होने का पता चलने पर सनसनी फैल गई। ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने लाश मिलने की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाए। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।
पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ट्रेन की टक्कर लगने से वह उछलकर दूर जाकर गिरा। चेहरा बिगड़ने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 25 साल, रंग-सांवला व सीने पर बांयी तरफ टैटू बना हुआ है। उसने नीले रंग की जींस और भूरी रंग की प्रिंटदार शर्ट पहन रखी है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments