![]()
आर्मी मेजर ने सोने की ज्वैलरी चोरी होने को लेकर मामला दर्ज करवाया। प्रतीकात्मक तस्वीर
जोधपुर के एयरपोर्ट थाने में आर्मी के मेजर ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर सोने के आभूषण और कीमती ज्वेलरी चुराने का मामला दर्ज करवाया है।
थाने में दी रिपोर्ट में मेजर तुषार ने बताया कि वह 2024 से आर्मी कैंट में पोस्टेड है। उनके घर पर दो मेड काम करती है। जिनका नाम राधा और लक्ष्मी है दोनों मेड उनके घर पर पिछले करीब 3 महीना से काम कर रही है। 24 सितंबर को रात 9 बजे किसी सामान की खोज कर रहे थे तभी उनकी ज्वेलरी चेक करने का दिमाग में ख्याल आया। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी को बताया तो घर में करीब 3 घंटे तक ढूंढने के बावजूद आभूषण कहीं नहीं मिले।
इसमें सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, चार सोने के कंगन और सोने की अंगूठी थी जो लगभग करीब 16 तोला वजनी थे। मेजर ने उनके घर में काम करने वाली नौकरानी और एक सैनिक पर चोरी का शक जताया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments