☜ Click Here to Star Rating



एम्स के डॉक्टरों ने एक माह बाद मरीज को हॉस्पिटल से छुट्टी दी।

जोधपुर एम्स के डॉक्टर ने दिल की एक मरीज की अचानक तबियत बिगड़ने पर दिल की दीवार फटने और दिल के आसपास खून जमा होने की समस्या का सफल ऑपरेशन किया। टीम ने ऑपरेशन कर मरीज को राहत दी। करीब एक माह बाद मरीज को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।

.

एम्स जोधपुर के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी विभाग की टीम ने सर्जरी की। अस्पताल में एक 38 साल के युवक को तेज सीने में दर्द की समस्या के चलते अस्पताल आया गया था। इस दौरान उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके चलते उसके दिल की दीवार फट गई और खून दिल के आसपास जमा होने लगा। इससे उसकी जान को खतरा उत्पन हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की टीम ने तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और करीब 5 घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन कर उसके दिल की फटी दीवार को पेच से ठीक किया और तीन बंद नसों की बाईपास सर्जरी की गई।

एम्स जोधपुर के डॉक्टर आलोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर अनुपम दास, डॉक्टर अनिरुद्ध माथुर और डॉक्टर बजरंग ने सर्जरी की। जबकि डॉक्टर राकेश कुमार ने और डॉक्टर राहुल चौधरी ने भी सहयोग किया।

सर्जरी के बाद मरीज को कई गंभीर समस्या भी हुई। जिसमें गुर्दों की तकलीफ फेफड़ों में सूजन और दिल की थैली में तरल भराव ल। इतना ही नहीं मरीज कोविड पॉजिटिव भी पाया गया जिनका इलाज सावधानी प्रयोग किया गया। लगभग 1 महीने तक अस्पताल में रहने के बाद मरीज को छुट्टी दी गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading