☜ Click Here to Star Rating


रसोईघर में सेवा करने के बाद  प्रेम भंडारी ने नई पहल की शुरुआत की।

एडिसन, न्यू जर्सी में वर्ल्ड फूड मूवमेंट ने जरूरतमंदों के लिए गरम भोजन उपलब्ध कराने की नई पहल शुरू की है। यह पहल अक्षय पात्र फाउंडेशन और ISKCON बेंगलुरु से प्रेरित है।

.

जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर भोजन बनाने से लेकर पैकिंग तक की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

नवीन नीरद दासा एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंटरनेशनल रिलेशंस वर्ल्ड फूड मूवमेंट और प्रेम भंडारी

नवीन नीरद दासा एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंटरनेशनल रिलेशंस वर्ल्ड फूड मूवमेंट और प्रेम भंडारी

रसोईघर से तैयार किए गए गरम भोजन के पैकेट न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी की कम्युनिटी कॉलेज के छात्रों और जरूरतमंद लोगों के लिए भेजे गए। इस पहल का औपचारिक उद्घाटन 28 सितंबर को न्यूयॉर्क में होगा। इस अवसर पर “मेलोडी विद ए मिशन” नामक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

वर्ल्ड फूड मूवमेंट के कार्यकारी निदेशक नवीन नीरद दास ने प्रेम भंडारी की सेवा भावना की सराहना की। संस्था का मुख्य उद्देश्य अमेरिका में कॉलेज के छात्रों और जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। वर्ल्ड फूड मूवमेंट का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

प्रेम भंडारी , आलोक कुमार एफ़आईए के ट्रस्टी व बिहार झारखंड एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव भांभरी जयपुर फुट यूएसए सेक्रेटरी जनरल प्रभु सर्वलक्षण प्रभु श्याम किशोर दास

प्रेम भंडारी , आलोक कुमार एफ़आईए के ट्रस्टी व बिहार झारखंड एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव भांभरी जयपुर फुट यूएसए सेक्रेटरी जनरल प्रभु सर्वलक्षण प्रभु श्याम किशोर दास

रसोईघर में सेवा करने के बाद प्रेम भंडारी ने नई पहल की शुरुआत करते हुए स्वयं $1200 का योगदान देकर 100 भोजन प्रायोजित किए। उन्होंने सभी अप्रवासियों से आह्वान किया कि वे भी आगे आएं और अपने जन्मदिन, परिवार के सदस्यों के जन्मदिन, बच्चों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या किसी अन्य शुभ अवसर पर भोजन प्रायोजित करें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading