![]()
बीकानेर जयपुर-जोधपुर बाइपास पर एक डंपर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक फलौदी के रहने वाले हैं। बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। हादसा जयनारायण व्यास कॉलोनी थ
सीओ सदर विशाल जांगिड़ ने बताया कि एक डंपर (लंबा ट्रक) ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर इनके ऊपर से ही निकल गया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और तीनों के शव क्षत विक्षत हो गए। पुलिस ने शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाए हैं, जबकि बाइक को व्यास कॉलोनी थाने लाया गया है। हादसे के बाद सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तीनों युवकों की उम्र बीस से तीस साल के बीच मानी जा रही है। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस तीनों की शिनाख्त की है। इसमें दो मजदूर और एक ठेकेदार बताया जा रहा है। ये तीनों फलोदी से बीकानेर आए हुए थे और काम के सिलसिले में ठेकेदार ही इन्हें लेकर जा रहा था। इस बीच डंपर की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
सीओ सदर विशाल जांगिड़ ने बताया कि परिजनों से संपर्क करके बीकानेर बुलाया जा रहा है। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम अब बुधवार को सुबह हो पाएगा। घटना स्थल से शव और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर रास्ता फिर से शुरू कर दिया गया है।
जागिड़ ने बताया कि मृतकों में एक दमाराम पुत्र कानाराम मेघवाल है, जो ठेकेदारी का काम करता है। उसके साथ दो मजदूर राजू पुत्र भोजाराम मेघवाल निवासी चाखू फलोदी और महेश पुत्र मोटाराम मेघवाल निवासी चाखू फलोदी है। तीनों फलौदी के निवासी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments