![]()
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज सोशल मीडिया पर बेरोजगारों को देने वाले जवाब और नसीहतों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। भर्ती परीक्षाओं के बाद परिणाम के लिए अभ्यर्थी जिस अंदाज में परिणाम जारी करने की मांग करते, वो भी उसी अंदाज में जवाब दे
29 जुलाई 2025 को प्रकाश नाम की एक आईडी से बोर्ड अध्यक्ष को लिखा- तुमको गाली देने का बहुत मन करता है, पर यहां दे नहीं सकता। अध्यक्ष ने सहजता से जवाब लिखा- मुझे गाली देकर आपका दिल हल्का हो तो यहीं गाली दे दो, शब्द की स्पेलिंग बदल कर। मेरा वॉट्सएप नंबर लेकर खुल कर गाली दे दो। जैसे जब वी मेट में करीना और शाहिद कपूर गाली देकर हल्के हो जाते हैं, आप भी हो लो।
बेरोजगार से लेकर देसी गर्ल तक सबका जवाब देते हैं…
भोलेनाथ में आस्था रखो, विवाह रचेगा
- 23 जुलाई 2025; शंकर आईडी को पशु परिचर पर शादी नहीं होने का जवाब दिया भोलेनाथ में आस्था रखो, आपका विवाह रचेगा।
- कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती में चेतन के बेरोजगारी के तानों और शादी के प्रेशर पर कहा- ताने मारने, कहने के पैसे नहीं लगते हैं। शादी का लड्डू खाओ पर पहले नौकरी में पक्के तो हो जाओ। प्रेशर में शादी यानी बर्बादी ही बर्बादी, इसलिए शादी में नो जल्दबाजी।
देसी गर्ल जी, हम विभाग से पूछ लेंगे
- 19 जुलाई 2025; प्लाटून कमांडर भर्ती में आयु छूट पर रिप्लाई- देसी गर्ल जी, भर्ती नियम विभाग बनाते हैं। फिर भी हम उनसे पूछ लेंगे।
- 15 मार्च 2025; नंदकिशोर पशु परिचर पर बोले- कल मेरे सपने में पवनपुत्र ने कहा- फौजी साहब को बोलो रिजल्ट 25 मार्च तक जारी करें। जवाब मिला- कल पवनपुत्र मेरे भी सपने में कहे थे कि युवा धैर्य रखना सीखें। वह सब कुछ 2 मिनट्स नूडल्स जैसे चाहते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments