☜ Click Here to Star Rating


भरतपुर शहर के अटलबन्द थाना इलाके में एक ट्रक और एक कार आपस में भिड़ गए। कार में तीन युवक सवार थे। जिन्होंने शराब पी हुई थी। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं तीनों युवक नशे में धुत्त वहीं खड़े रहे। घटना के बाद आगरा जयपुर नेशनल हाईवे

.

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी जांच करते हुए।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी जांच करते हुए।

घटना में नहीं हुआ कोई घायल

अटलबन्द थाने के ASI हरीश चंद ने बताया कि घटना शीशम तिराहे की है। एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मारी है। कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। कार और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

कार में बैठे युवक नशे में धुत्त थे, उन्होंने कार को काफी स्पीड में ट्रक के सामने से निकालने की कोशिश की, जिसके बाद हादसा हुआ।

कार में बैठे युवक नशे में धुत्त थे, उन्होंने कार को काफी स्पीड में ट्रक के सामने से निकालने की कोशिश की, जिसके बाद हादसा हुआ।

ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार काफी स्पीड में थी। कार में तीन युवक सवार थे। उन्होंने ट्रक के सामने से काफी स्पीड में कार को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं निकल पाई। दूसरी तरफ से ट्रक भी काफी स्पीड में था। ट्रक सीधा कार में जा घुसा। ड्राइवर ने ट्रक के काफी ब्रेक मारे। जैसे ही कार डिवाइडर से लगी तो, कार और ट्रक रुक गए। ट्रक ने कार को करीब 20 मीटर तक घसीटा।गनीमत यह रही कि, इतनी बड़ी घटना में कोई घायल नहीं हुआ।कार चालक तीनों युवक नशे में धुत्तघटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार में बैठे तीनों युवकों ने शराब पी हुई थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही ट्रक और कार को जब्त कर लिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading