![]()
किशनगढ़बास पुलिस ने डकैती के एक मामले में एक साल से फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी आरोपी मोहरपाल उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशनगढ़बास के तरवाला निवासी श्रीकिशन का पुत्र है। पुलिस ने उसके कब्जे से परिवादी का लूटा हुआ रियलमी 11 प्रो प्लस मोब
यह मामला फरवरी 2024 में किशनगढ़बास थाने में दर्ज किया गया था। नौगांवा (अलवर) निवासी परिवादी सोहिल खान उर्फ साहिल खान ने रिपोर्ट दी थी कि 4 फरवरी 2024 की शाम जब वह 1 लाख रुपए लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तब 12 लोगों ने उसे घेर लिया।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, अपहरण कर सुनसान खेतों में ले गए और नकदी व मोबाइल लूट लिया। परिवादी के अनुसार, बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर उसके मोबाइल से जबरन अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए और एक धमकी भरा वीडियो भी बनाया। इस गंभीर डकैती के प्रकरण में मोहरपाल उर्फ काला एक साल से फरार चल रहा था।
टीम में कानि. रघुवर सिंह, संदीप कुमार, जोगेंद्र, विनोद और नीरज शामिल थे। कानि. रघुवर सिंह की इसमें विशेष भूमिका रही। पुलिस इस मामले में अब तक 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस डकैती प्रकरण में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments