अलवर शहर में मालवीय नगर चौराहे पर चोरी कर रहे एक चोर को रंग हाथ पकड़ लिया। लेकिन बाहर खड़ा उसका दूसरा साथी फरार हो गया। चोर को रात भर खंभे के बांधे रखा। अगले दिन सोमवार सुबह पुलिस को सुपुर्द किया। पकड़े गए चोर ने तीन दुकानों में चोरी करना भी कबूल लिया।
प्रियांशु निवासी शांति कुंज
कन्नू मीना पुत्र हरविंद्र ने कहा कि प्रियांशु मीणा निवासी शांतिकुंज के कहने पर चोरी करने आए थे। हमने तीन दिन से लगातार चोरी की। पान वाले की दुकान से 450 रुपए नकदी व अन्य सामान चोरी की है। काफी संख्या में सिगरेट के पैकेट चोरी कर ले गए। इसके अलावा मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से इयर फोन, लीड सहित अन्य सामान चाेरी की है।

मालवीय नगर में इस रिपयरिंग की दुकान से काफी सामान चोरी हो गया।
दुकान मालिका बोला – रक्षाबंधन की रात भी चोरी
दुकान मालिक सतीश चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन की रात भी दूसरी दुकान में चोरी हुई। दुकान से सिगरेट व नकदी ले गए। सरस डेयरी के बूथ का ताला तोड़ने की कोशिश की। उसका ताला नहीं टूटा। बगल की दुकान में सरिया लगा अंदर से सामन निकाल रहे थे। तब किसी को चोरी होने का पता चला। उसके बाद बाहर वाला युवक को भाग गया। लेकिन दुकान के अंदर घुसे हुए इस चोर को पकड़ लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments