![]()
हादसे के बाद परिजन और समाज के लोग अस्पताल पहुंचे।
जोधपुर में सोमवार को तीन अलग अलग हादसे सामने आए। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और समाज के लोग हॉस्पिटल की मोर्चरी में इकट्ठा हो गए।
पहला हादसा गोयल हॉस्पिटल के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ। यहां पर चाचा और भतीजा बिल्डिंग में काम कर रहे थे। अचानक भतीजा मोहम्मद खालिक (35) नीचे गिर गया। जिससे देखकर उसका चाचा भी बेहोश हो गया। दोनों को हॉस्पिटल लाया गया। जहां भतीजे की मौत हो गई। वहीं चाचा मोहम्मद इकबाल का इलाज किया जा रहा है।
दूसरा हादसा सर्किट हाउस रोड पर हुआ। यहां प्लास्टर कर रहे कारीगर गणपत लाल (52) अचानक नीचे गिर पड़ा। इससे वो घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई।
तीसरा हादसा दल्ले खान की चक्की के पास हुआ। बस से उतरने के दौरान एक व्यक्ति गश खाकर नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। मृतक की पहचान मोहम्मद शफी खान (62) के तौर पर हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments