![]()
दौसा जिले में कई दिनों बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरूवार सुबह से ही जिलेभर रिमझिम बारिश का दौर जारी है। सुबह जिला मुख्यालय पर मध्यम बारिश शुरू हुई। हल्की बारिश के चल रही हवा ने गर्मी व उमस के असर को
इसके साथ ही जिले के सिकराय, महुवा, बांदीकुई क्षेत्र में रिमझिम तो कहीं मध्यम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरूवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें कि पिछले कई दिनों मौसम साफ रहने से गर्मी व उमस बनी हुई थी।
आगामी सप्ताह यूं रहेगा तापमान
जिले में 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, 23 अगस्त को अधिकतम 31 और न्यूनतम 25 डिग्री, 24 अगस्त को अधिकतम 29 और न्यूनतम 25 डिग्री, 25 अगस्त को अधिकतम 29 और न्यूनतम 25 डिग्री, 26 अगस्त को अधिकतम 30 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस अवधि में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments