![]()
सवाई माधोपुर में बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है, यहां गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे।
सवाई माधोपुर में लंबे समय से मानसून की चल रही बेरुखी बुधवार देर रात को खत्म हो गई। यहां बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे यहां मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं मौसम में ठंडक होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सवाई माधो
पिछले 24 घंटे में औसत 17.05 MM बारिश
पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर के सभी रेनगेज सेंटर पर बारिश दर्ज की गई। जिले में बुधवार सुबह आठ बजे से गुरुवार सुबह आठ बजे तक कुल 341 MM बारिश दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटे में औसत 17.05 MM बारिश दर्ज की गई। सवाई माधोपुर के ढील बांध पर 9MM मानसरोवर में 2MM, देवपुरा में 1 MM, पांचोलास में 10 MM, खंडार में 3 MM , मोरासागर 34 MM, भाड़ौती में 17 MM, सवाई माधोपुर मानटाउन में 14 MM, सवाई माधोपुर तहसील में 16 MM, खंडार तहसील में 12 MM, चौथ का बरवाड़ा तहसील में 7 MM, बामनवास तहसील में 23 MM, मलारना डूंगर तहसील में 22 MM, बौंली तहसील में 15 MM, मित्रपुरा तहसील में 33 MM, गंगापुर सिटी तहसील में 28 MM, वजीरपुर तहसील में 6 MM, तलावड़ा तहसील में 50 MM, बरनाला तहसील में 16 MM, भांवरा तहसील में 3 MM बारिश हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments