![]()
मुफ्त दवा योजना में मिलने वाली खांसी की सिरप पीने से सीकर में एक बच्चे की मौत के बाद भास्कर की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है। सरकारी अस्पतालों में दवा सप्लाई करने वाली वाली कंपनी केयसंस फार्मा लिमिटेड का एक अन्य सिरप का सैंपल 6 महीने पहले फेल हो चुका
हालांकि, आरएमएससीएल ने इसी कंपनी की दूसरी दवाओं को मानकों की बिना ‘कड़ी जांच’ किए सरकारी अस्पतालों में सप्लाई बहाल रखी। गौरतलब है कि Dextromethorphan HBr Syrup IP 13.5mg / 5ml (440) पीने से अजीतगढ़ में 2, भरतपुर में एक बच्चे और एक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। एक दिन पहले ही सीकर में इसी सिरप के पीने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। आखिरकार बच्चे की मौत के बाद चिकित्सा विभाग ने इस सिरप के वितरण पर रोक लगा दी और जांच के लिए सैंपल लैब भेजे हैं। दो-तीन दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
फेल होने वाले सैंपल में मेंथॉल 0.5 एमजी अमानक पाया गया था केयसंस फार्मा लिमिटेड जयपुर के सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया में दवा बनाती है। कंपनी के पास लिक्विड सेक्शन, कैप्सूल और टेबलेट बनाने का लाइसेंस है। ड्रग विभाग ने करीब 6 माह पहले कफ सिरप बैच (केएल 22/357) का सैंपल लिया था।
सरकारी लैब की रिपोर्ट के मुताबिक, सिरप में कॉलेरोफेनामाइन मिलेट आईपी 3एमजी, अमोनियम क्लोराइड 130 एमजी, सोडियम सिट्रेट 65 एमजी, मेंथॉल 0.5 एमजी होना चाहिए। लेकिन सैंपल में मेंथॉल 0.5 एमजी अमानक थे। इसके बाद ड्रग अधिनियम 1940 और नियमावली 1945 के तहत स्टेंडर्ड क्वालिटी के बाहर हो गई। निविदा की शर्तों के तहत केयसंस फार्मा को एक साल के डिबार कर दिया गया।
आखिर RMSCL की ओर से कैसा क्वालिटी टेस्ट? कंपनी ड्रग वेयर हाउस में दवा भेजती है। यहां से सैंपल आरएमएससीएल की क्वालिटी कंट्रोल ब्रांच और लैब में भेजा जाता है। लैब रिपोर्ट के बाद ही दवा की सप्लाई की जाती है। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि संभवत: पहली बार है जब सिरप पीने से मौत हुई है। ऐसे में सिरप में सॉल्ट में गड़बड़ी की आशंका है। हालांकि असली वजह जांच रिपोर्ट में ही आएगी।
- केएल 25/144, केएल 25/147, केएल 25/148 बैच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
“हमने 3 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 3 दिन में रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।” -अजय फाटक, ड्रग कंट्रोलर
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments