पंचर कार लेकर भागता रहा ड्राइवर, पुलिस करती रही पीछा।
रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) में रविवार सुबह एक रोमांचक घटना सामने आई। पुलिस ने एक संदिग्ध कार का पीछा कर उसे अनूपगढ़ मार्ग पर एक होटल के पास पकड़ लिया।
सुबह पुलिस को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली। जब पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। कार का एक टायर पहले से ही पंचर था। इसके बावजूद ड्राइवर ने वाहन को पूरे शहर में दौड़ाया।

कार का टायर फटा।
भागते समय आरोपी ने कार को एक आवासीय कॉलोनी में तेज रफ्तार से घुसा दिया। इस दौरान रास्ते में खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी। इससे वह कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कॉलोनी में अचानक घुसी तेज रफ्तार कार को देखकर लोगों में दहशत फैल गई।
थाना प्रभारी कलावती चौधरी ने बताया कि संदिग्ध कार को अनूपगढ़ रोड स्थित एक होटल के पास रोका गया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बचकर भागने की घटना की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस ने जब्त की कार।
जानकारी के अनुसार रायसिंहनगर क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान यह संदिग्ध कार पुलिस की नजर में आई। हालांकि अभी तक नशा तस्करी से संबंधित कोई बड़ी सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments