निजी अस्पताल पर गर्भवती महिला को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया।
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर कस्बे में एक निजी अस्पताल पर गर्भवती महिला को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बेनीवाल हॉस्पिटल में वार्ड 2 निवासी सीमा पत्नी चेनाराम को सर्जरी के दौरान पांच और सर्जरी के बाद तीन एक्
जैसे ही परिजनों को इस बात की जानकारी मिली, वे आक्रोशित हो गए। माकपा के तहसील सचिव मुकेश मोहनपुरिया, पीड़ित महिला के परिजन और कस्बे के अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया।

परिजनों ने अपने आरोपों के समर्थन में एक्सपायरी इंजेक्शन के रैपर भी दिखाए हैं।
धरने की सूचना पर श्रीकरणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए अस्पताल परिसर में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया। परिजनों ने अपने आरोपों के समर्थन में एक्सपायरी इंजेक्शन के रैपर भी दिखाए हैं।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में अस्पताल प्रबंधन और पीड़ित पक्ष के बीच बातचीत की कोशिश की जा रही है। मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments