☜ Click Here to Star Rating


अजमेर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण आनासागर झील ओवरफ्लो हो चुकी थी। जिला प्रशासन की ओर से आनासागर के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण प्रशासन की ओर से आमजन की सुरक्षा को देखते हुए फव्वारा सर्कल से बजरंगगढ़

.

झील में पानी की आवक कम होने के बाद बुधवार को जिला प्रशासन ने करीब 13 दिन बाद आवागमन शुरू कर दिया है। आवागमन शुरू करने के से पहले जिला प्रशासन की ओर से उसे एरिया को फायर ब्रिगेड के जरिए पानी का छिड़काव कर सफाई की गई। इस आवागमन के शुरू होने से आमजन के साथ आसपास के दुकानदारों और रहने वाले लोगों को भी राहत मिली।

जिला कलेक्टर लोकबंधु ने कहा- बजरंगगढ़ चौराहे के पास 100 मीटर का जो एरिया था वह बंद था। आनासागर एस्केप चैनल के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही थी। आनासागर का लेवल 17 फिट होने की वजह से लगातार पानी निकलना पड़ रहा था। इसके चलते गेट्स भी फुल ओपन करने पड़े थे। अब आनासागर का लेवल नीचे आ चुका है।

आवागमन शुरू करने के से पहले जिला प्रशासन की ओर से उसे एरिया को फायर ब्रिगेड के जरिए पानी का छिड़काव कर सफाई की गई।

आवागमन शुरू करने के से पहले जिला प्रशासन की ओर से उसे एरिया को फायर ब्रिगेड के जरिए पानी का छिड़काव कर सफाई की गई।

कलेक्टर ने बताया कि लगभग साढ़े 10 फीट के आसपास लेवल पहुंच चुका है। इसके बाद से पानी के फ्लो कम कर दिया है। बजरंगगढ़ के पास का जो आवागमन बंद था वह चालू कर दिया है। शहर में अब किसी भी कॉलोनी में पानी भरा हुआ नहीं है। सभी जगह सामान्य स्थिति हो चुकी है।

कल भी स्कूलों में छुट्‌टी

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मौसम विभाग के द्वारा अजमेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी है। इसे लेकर सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में कल भी अवकाश रखा है। मौसम विभाग के द्वारा जो भी अपडेट दिया जाएगा उसको देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading