![]()
करौली जिले के मंडरायल-करणपुर क्षेत्र में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन गांव खाली करने के लिए लोगों से समझाइश कर रहा है।
करौली जिले के मंडरायल-करणपुर क्षेत्र में चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह नदी का जलस्तर 167.340 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 165 मीटर से करीब 2 मीटर ऊपर है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। मंडरायल क्षेत्र के रांचोली गांव की आबादी को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। टोड़ी गांव को भी पूरी तरह खाली करा लिया गया है।
प्रशासन अन्य प्रभावित गांवों के निवासियों को भी सतर्क रहने और गांव छोड़ने के लिए समझाया जा रहा है। हालांकि कई ग्रामीण अभी भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने राहत व बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा है। सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ सहित अन्य राहत एजेंसियों को तैनात किया गया है।
मौके पर एसडीएम सुमन गुर्जर, तहसीलदार कमल चंद और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इससे किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments