![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से शुरु होने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व सभी जिलों से अभियान की सफलता रिपोर्ट लेगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में सांसद, विधायक व जनप्रतनिधियों के साथ ही पदाधिकारियों
सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला व आयोजनों में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है। वहीं अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों में अव्वल आने के लिए भाजपा की जिला टीमों ने रणनीति बनाना शुरु कर दिया है। प्रदेशस्तरीय कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल की नाराजगी के बाद प्रदेश नेतृत्व ने पखवाड़ा की कार्यशालाओं को गंभीरता से लिया है।
सेवा पखवाड़ा में होंगे यह आयोजन
सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा, दिव्यांग सम्मान समारोह, सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा नमो मैराथन, प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व पर संगोष्ठियां, दीनदयाल जयंती पर वृक्षारोपण, विशिष्टि व्यक्तियों का बहुमान और चित्रकला सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी नए संशोधन के बारे में भी जनता को जानकारी दी जाएगी।
अनुपस्थित नेताओं को नोटिस मिलेगा
प्रदेश स्तर की 11 सितंबर को हुई कार्यशाला में पार्टी के सांसद व विधायक कम संख्या में पहुंचे। इस पर भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि इस कार्यशाला में 14 में से 8 सांसद, 118 में से 72 विधायक ही पहुंचे। वहीं 11 सांसद प्रत्याशियों में से 8 और 82 विधायक प्रत्याशियों में से केवल 42 कार्यशाला में पहुंचे हैं। प्रभारी ने कहा कि कार्यशाला में 8 जिलाध्यक्ष भी नहीं पहुंचे। वहीं, 35 बीजेपी पदाधिकारियों में से भी 22 ही उपस्थित हुए हैं। इस दौरान प्रभारी ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से कहा कि इन लोगों में से जो लोग बिना बताए अनुपस्थित हुए हैं। उनसे लिखित में नहीं आने का कारण पूछा जाना चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments