![]()
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के मर्डर की साजिश रची। आम के ज्यूस में जहरीला पदार्थ का मिलाकर पिला दिया। सोने के जेवरात और रुपए लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। पति को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाने के चैनपुरा गांव 25 मई की
पति ने दर्ज करवाई FIR
पुलिस के अनुसार धोरीमन्ना चैनपुरा, विरमाणियों की ढाणी निवासी मोहनलाल विश्नोई ने धोरीमन्ना थाने में 25 मई 2025 को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 8 साल पहले मेरी शादी हाऊ पुत्री जयकिशन निवासी मालासर तहसील चितलवाना जालोर के साथ हुई थी। मैं बाहर मजदूर पर रहता हूं। मैंने मेरे पत्नी को माता-पिता से अलग घर में रह रही थी। पत्नी की इच्छानुसार उसके जेवरात बनाए थे। इसमें 8 तोला सोना व 30 तोला चांदी के आभूषण पत्नी को सुपुर्द कर रखे थे।
आम के ज्यूस में पिलाया जहरीला पदार्थ
23 मई को मजदूरी से घर पर पहुंचा था। तब मैं 80 हजार रुपए सेठ से फर्स्ट मंजिल का काम करवाने के लिए लाया था। जिसमें मैने घर पर रखा था। रात के करीबन 10 बजे के आसपास घर में सो रहा था। इतने में पत्नी हाउ ने मुझे जाने से मारने की नियम से आम का ज्यूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। ज्यूस पीते ही पति बेहोश हो गया। पत्नी घर से जेवरात और रुपए चोरी करके ले गई। बिना बताए दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि धोरीमन्ना थानाधिकारी बगडूराम के नेतृत्व में एएसआई रावताराम मय टीम बनाई गई। टीम ने जांच पड़ताल की गई। तकनीकी और सूचना के आधार पर हाउ उर्फ हाउडी पुत्री जयकिशन निवासी मालासर तहसील चितलवाना जालोर हाल जोगाउ और उसके प्रेमी श्रवण कुमार पुत्र बाबुलाल निवासी जोगाउ, झाब जालोर को डिटेन किया। जुर्म प्रमाणित होने पर उसको गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments