स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को जोधपुर में इतिहास बना। पहली बार ऑपरेशन सिंदूर को ड्रोन से आसमान में दिखाया गया। मेहरानगढ़ किले से एक साथ 550 ड्रोन ने उड़ान भरी। ड्रोन से बने मैप में यह दिखाया गया कि भारत ने पाकिस्तान पर कहां-कहां
ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर आधारित इस शो के जरिए भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम को दिखाया गया। साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ के तहत निर्मित हथियारों का ड्रोन से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी कहानी को लोगों को लाउडस्पीकरों से सुनाया गया।
पहले देखिए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी फोटोज…

भारत के मैप के साथ दिखाया गया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कौन-कौन से इलाकों में अटैक किया गया था।

जोधपुर के आसमान में ड्रोन से सेना के हथियारों का प्रदर्शन किया गया।

ड्रोन से ब्रह्मोस मिसाइल को दिखाया गया कि कैसे हमला किया गया।
अब देखिए स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी फोटोज…

ड्रोन से आसमान में भारत का मैप बनाया गया।

ड्रोन से कलाकृति बनाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
अब ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए….
भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। सेना ने कहा था कि इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद में अटैक किया थे। इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वॉर्टर और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का ठिकाना भी शामिल था।


पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments