दैनिक भास्कर की ओर से बुधवार को शहर की समस्याओं को लेकर टॉक शो का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहर में तेजी से विकास हो रहे हैं, लेकिन भरतपुर सीएम भजनलाल शर्मा का
जलभराव का समाधान हो:- भरतपुर का रियासतकालीन ड्रेनेज सिस्टम अनूठा और कारगर था, लेकिन तीन-चार साल से बारिश के मौसम में एक तिहाई से ज्यादा शहर जलभराव का शिकार हो जाता है। इसमें सर्कुलर रोड के बाहर की 30 से ज्यादा कालोनियों में तीन-चार महीने तक पानी भरा रहता है। इसलिए प्रोपर ड्रेनेज सिस्टम बनना चाहिए। अन्य स्टेटों से आने वाले माल वाहकों को बेवजह परेशान किया जाता है।
इस मौके पर फोर्टी अध्यक्ष नृपेश अग्रवाल, एडवोकेट मनोज भारद्वाज, अग्रवाल युवा महासभा अध्यक्ष मनोज जिंदल, स्टील कारोबारी सुनील मित्तल, व्यापार मंडल सचिव अमित गोयल, हेल्थ इंश्योरेंस से मुकेश सिंघल, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष ओपी माहेश्वरी, पार्षद अशोक लवानिया, कुम्हेर गेट व्यापार संघ संरक्षक मनोज शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेष कौशिक, लायंस क्लब अध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता, उद्योगपति ओमप्रकाश सिंघल, भूपेंद्र गोयल सहित दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर श्रवण शर्मा, स्थानीय संपादक प्रदीप शर्मा, न्यूज एडिटर प्रमोद कल्याण, ईशासिंह आदि मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments