![]()
जिले में बुधवार से ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत हुई। जिला मुख्यालय पर अग्निशमन केंद्र स्थित नगर परिषद सभागार में आयोजित शिविर का जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने निरीक्षण किया।
जिला प्रमुख सरोज बंसल व जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान भी मौजूदगी में कलेक्टर ने आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आह्वान करते हुए अधिकारियों को लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान व सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों ने 5 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री स्वयं निधि योजना के तहत 10-10 हजार रुपए, 10 कृषि भूमि के पट्टे व प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपए के स्वीकृति पत्र दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शहर में वार्ड वाइज और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत वाइज शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त व एसडीएम हुक्मीचंद रोहलानिया को कहा की राज्य सरकार की मंशा अनुरुप शिविरों से कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटे। कलेक्टर ने एक-एक स्टॉल पर जाकर कार्मिकों से उनके द्वारा किये जा रहे कामों की प्रगति की जानकारी ली साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
नगर पालिका निवाई में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जिले की प्रभारी सचिव अर्चना सिंह, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा व कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने निरीक्षण कर नगर पालिका के अधिकारियों व कार्मिकों को अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए व पात्र लोगों को आवासीय पट्टे सौंपे। पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, एसडीएम रामकरण सिंह, अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments