☜ Click Here to Star Rating


कोर्ट के बाहर से एंबुलेंस से उठाकर ले जाते हुए।

अलवर शहर में कोर्ट के बाहर बेटे ही अपने पिता से मारपीट कर एंबुलेंस में उठा ले गए। जिसका CCTV सामने आया है। दादी ने अपने पौतों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दी कि उसके बेटे का अपहरण कर ले गए। जो जमीन जायदाद हड़पना चाहते हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी

.

दीपक कुमार ने बताया कि उसके मामा जल सिंह का उसके बेटे ही अपहरण कर ले गए। पहले कोर्ट के बाहर मारपीट की है। उसके बाद एंबुलेंस में पटक ले गए। जिसका अभी कोई पता नहीं चला है। घटना 13 अगस्त दोपहर करीब एक बजे की है। जल सिंह यादव मूल रूप से बलदेव बास सीकरी का रहने वाला है। फिलहाल बख्तल की चौकी के आसपास अस्थाई तौर पर रह रहा था।

दीपक ने बताया कि जल सिंह की मां धनकाेर के अनुसार पता चला कि उसके बेटे जल सिंह को पौत उठा ले गए। वह कोर्ट जाने की कहकर गया था। उसके बाद दीपक व उसके परचित ने कोर्ट के आसपास लोगों से पूछताछ की। तब पता चला कि यहां से एक व्यक्ति को एंबुलेंस से उठा कर ले जाया गया था। बाद में सीसीटीवी निकाला गया। जिसके जरिए सामने आ गया कि जल सिंह को उसके ही बेटे जबर्दस्ती उठाकर ले गए हैं। उसके साथ मारपीट भी है। इससे पहले 11 अगस्त को भी बाइक से उठाकर ले जाने का प्रयास कर चुके थे। लेकिन तब सफल नहीं हुए तो इस बार एंबुलेंस में पटक ले गए।

पहले इस तरह पकड़ा। उसके बाद एंबुलेंस में पटक लिया। वह चिल्लाता रहा कि उसे मार देंगे।

पहले इस तरह पकड़ा। उसके बाद एंबुलेंस में पटक लिया। वह चिल्लाता रहा कि उसे मार देंगे।

धनकोर ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। जल सिंह उनमें से एक है। जल सिंह के दो बेटे हैं। लेकिन उसके बेटों की नीयत सही नहीं है। वे पिता की संपति लेना चाहते हैं। इसी वजह से उसे उठाया है। हो सकता है कागजातों पर मारपीट कर हस्ताक्षर करा लें। जिसके कारण कोतवाली में रात को ही रिपोर्ट दी है। इस मामले में अलवर कोतवाल का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच करा रहे हैं। वैसे यह बाप-बेटों का मामला है। फिर भी हमने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading