![]()
6200 प्रतिबंधित प्रेगाबलीन कैप्सूल के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है।
श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पदमपुर श्रीकरणपुर बायपास रोड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6200 प्रतिबंधित प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत की गई। पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर के हेड कॉन्स्टेबल निहालचंद के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिंदुमलकोट श्रीगंगानगर के 6 एफ निवासी वकील (31) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल रघुवीर, राधेश्याम, मोहम्मद सलीम, मनफूल और अनिल शामिल थे। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल रघुवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments