![]()
सिरोही में रविवार को पूरे दिन बादलों की आंखामिचौली चलती रही। कभी धूप तो कभी छांव के चलते उमस व गर्मी से शहरवासी परेशान रहे। चार बजे जरूरी थोड़ी देर रिमझिम हुई मगर गर्मी से राहत नहीं दिला पाई।
अधिकतम तापमान 28.1 तो न्यूनतम 20.6 डिग्री रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। कभी हल्की धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे। किसानों को अब फिर से बारिश होने का इंतजार है। वर्तमान में सिरोही का वायु गुणवत्ता सूचकांक है जो अच्छा माना जा रहा है। हवा की गति व प्रदूषण के स्तर में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 11 अगस्त से फिर से मानसून सक्रिय होने का अनुमान है। सिरोही जिले में आगामी 7 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, इन दिनों आसमान में बादल जरूर छाएंगे और बूंदा-बांदी हो सकती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments