![]()
कंचनपुर थाना क्षेत्र के मुरावली में रविवार को फरार हुए बदमाशों को दूसरे दिन भी पुलिस तलाशती रही।
कंचनपुर थाना क्षेत्र के मुरावली में रविवार को पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस दो इनामी बदमाशों कल्याण और अजीत को पकड़ने गई थी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर बाजरे की फसल का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी तलाश में दूसरे दिन भी प
रविवार को साइबर सेल इंचार्ज नरेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस की डीएसटी, स्पेशल और साइबर सेल की 3 टीम मुरावली स्थित जाटवों का पुरा के पास पहुंची। तीनों टीम में से एक टीम ने उपनिरीक्षक भीम सिंह के नेतृत्व में पूर्व दिशा से, दूसरी टीम ने साइबर सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में उत्तर से और तीसरी टीम ने डीएसटी प्रभारी मुकेश कुशवाहा के नेतृत्व में दक्षिण दिशा से घेराबंदी करते हुए एक खेत पर बनी कच्ची झोपड़ी के पास मोर्चा संभाला।
झोपड़ी के पास हलचल महसूस होते ही दो हथियारबंद व्यक्ति बाहर आए। डीएसटी के कॉन्स्टेबल ने उनकी पहचान इनामी बदमाश कल्याण और अजीत के रूप में की। पहचान स्पष्ट होने पर उपनिरीक्षक ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा।
इसके जवाब में, इनामी बदमाशों कल्याण और अजीत ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। बदमाश फायरिंग करते हुए आसपास खड़ी बाजरे की फसल का फायदा उठाकर खेतों में छिपते हुए भागने में सफल रहे।
मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बाजरे के खेतों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों बदमाश भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद आसपास के सीमावर्ती थानों को नाकाबंदी के निर्देश दिए गए हैं। इनामी बदमाश कल्याण पुत्र शिवचरन उर्फ शिब्बू निवासी मुरावली और अजीत पुत्र राजकुमार निवासी रतनपुर के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।
घटना के दूसरे दिन पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। दोनों बदमाशों पर 20 हजार और 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। जिन्हें पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments