☜ Click Here to Star Rating


कॉमर्स कॉलेज के अंदर से पकड़ा अजगर।

अलवर शहर के कॉमर्स कॉलेज में 15 फीट लंबर अजगर घुस आया। मंगलवार सुबह सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी जिस बेंच पर बैठे थे उसी के नीचे अजगर था। अचानक अभ्यर्थियों की नजर पड़ी तो भागे। उसके बाद वनकर्मियों को बुलाकर अजगर को पकड़ा गया।

.

कॉमर्स कॉलेज में अपने साथी को एग्जाम दिलाने आए अनिल कुमार ने बताया कि सुबह करीब सवा सात बजे कॉलेज में पहुंच गए थे। वहां एग्जाम सेंटर के अंदर प्रवेश से पहले बाहर परिसर में बेंच पर बैठे थे। तभी अचानक बेंच के नीचे नजर गई तो अजगर दिखा। यह देख अभ्यर्थी भागे। उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। करीब 1 घंटे में वनकर्मियों की टीम आ गई। उसके बाद अजगर को रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ा गया।

अलवर के कॉमर्स कॉलेज के अंदर से पकड़ा गया ये अजगर। वनकर्मी व कॉलेज स्टाफ ने इस तरफ फोटो भी कराया।

अलवर के कॉमर्स कॉलेज के अंदर से पकड़ा गया ये अजगर। वनकर्मी व कॉलेज स्टाफ ने इस तरफ फोटो भी कराया।

मेडिकल कॉलेज के पास दिखा था अजगर

करीब 1 महीने पहले अलवर शहर में मेडिकल कॉलेज के पास अजगर दिखा था। जो देर रात नजर आया था। लेकिन उसे पकड़ा भी नहीं जा सका। मेडिकल कॉलेज के आसपास खेत पड़े हैं। बड़ा नाला भी है। यहां आसपास से सांव व अजगर सहित कई तरह जीव निकल आते हैं। जिसके कारण सावधानी रखनी पड़ती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading