विधायक ताराचंद जैन ने नगर निगम, यूडीए और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली।
उदयपुर में टूटी रोड को लेकर अब शासन-प्रशासन एक्शन में मोड में है। शहर विधायक ताराचंद जैन ने नगर निगम, यूडीए और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली।
विधायक ने दीपावली से पहले किसी भी सूरत में खड्डों को ठीक करने की हिदायत दी। मुख्य रूप से सिटी स्टेशन रोड को जल्द करने के निर्देश दिए, जिससे त्योहार पर शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।
विधायक ने कहा सिटी स्टेशन वाली रोड पर विशेष रूप जोर देते हुए कहा कि यह शहर की मुख्य सडक है और एलिवेटेड रोड के काम चलने के कारण इस रोड की हालत ज्यादा खराब है। इससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक जैन ने निगम आयुक्त को स्पष्ट रूप से कहा कि दीपावली से पहले इस रोड को किसी भी परिस्थिति में सही किया जाए।
उन्होंने कहा कि शहर में दीपावली के बाद पर्यटकों का बूम रहता है और खराब सड़क के कारण शहर की छवि धूमिल होती है। इस पर आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आश्वस्त किया कि दीपावली से पहले रोड पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

विधायक जैन ने कहा कि अगले एक सप्ताह में रोड ठीक होने का काम लोगों को दिखना चाहिए।
इस मौके पर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, यूडीए के वरिष्ठ अभियंता संजीव कुमार शर्मा, अनित माथुर, निगम के वरिष्ठ अभियंता मुकेश पुजारी, शशिबाला सिंह, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता विद्युत रितेश पाटीदार, सहित अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।
बारिश से टूटी सड़कों पर भी जल्द होगा पेचवर्क इस बैठक में शहर विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि बारिश के मौसम में जो-जो रोड टूट गई है, उनको भी जल्द ठीक किया जाए। ज्यादा ही जरूरी है तो नई रोड बना दी जाए। जैन ने दुर्गा नर्सरी रोड़ भी बारिश में खराब हो गई है उसे ठेकेदार के माध्यम से तुरंत सही करवाने को कहा।
सीवरेज के टूटे ढक्कन बदलें इस विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों को कहा कि शहर में कई जगहों पर सीवरेज के ढक्कन टूट गए हैं, जिससे हादसे होने का खतरा है। ऐसे में जहां-जहां पर सीवरेज के ढक्कन टूटे चुके हैं, उन्हें बदला जाए। इस मौके पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों को कहा कि वे बीएसएनएल के अधिकारियों से चर्चा कर शहर में जहां-जहां पर उनके पोल है, जो किसी काम नही आ रहे है उन्हें हटाएं। विधायक ने कहा कि कुछ पोल सड़क के काफी आगे तक लगे है जो किसी काम नहीं आ रहे है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
इन सड़कों को दीपावली से पहले सुधारने के निर्देश
- वार्ड 37 में रुचि गार्डन से गणपति विहार गली नम्बर 1 में डामरीकरण।
- पूर्व सभापति युधिष्ठर कुमावत के मकान से शुरू होकर नगर निगम के पीछे तक की गली वाली सड़क।
- सीपीएस स्कूल से कालका माता मंदिर तक सड़क।
- कृष्णा विहार काॅलोनी सीपीएस के सामने सड़क का निर्माण।
- वार्ड 9 न्यू रामपुरा काॅलोनी में सडक निर्माण काम।
- वार्ड 7 व 8 डी ब्लाॅक पार्क के आस-पास सड़क निर्माण काम।
- वार्ड 44 में श्री राम काॅलोनी 300 फीट रोड का काम।
- राणावत पौल्ट्री फार्म के सामने विद्यानगर मकान नम्बर 72 से 112 तक सडक निर्माण।
- शुभम कॉम्पलेक्स मकान नम्बर 25 से सड़क निर्माण काम।
- वार्ड 44 पुराना आरटीओ रोड पर विद्यापीठ कॅालेज से हनुमान मंदिर तक डामर रोड काम।
- वार्ड 65 आनंद नगर में पैवरीकरण का काम।
- अंहिसापुरी काॅलोनी में रोड रिकारपेंटिंग का काम।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments