☜ Click Here to Star Rating


प्रतापगढ़ शहर में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के स्टेडियम में शाम पौने 8 बजे 75 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। कलेक्टर अंजलि राजोरिया, जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य और सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर ने रावण दहन किया।

.

राम-रावण युद्ध मंचन के दौरान आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र।

राम-रावण युद्ध मंचन के दौरान आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र।

नगर परिषद द्वारा निर्मित इस पुतले में रावण के सिर पर 10 फीट ऊंची छतरी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। भगवान राम ने अग्नि बाण चलाकर रावण का वध किया, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक भव्य आतिशबाजी की गई। नगर परिषद के इतिहास में पहली बार रावण का पुतला 10 मिनट तक धूं-धूं कर जलता रहा।

रावण दहन से पहले शाम चार बजे शहर में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। आतिशबाजी में राम-रावण युद्ध का रंगारंग प्रदर्शन भी शामिल था जो शहर को लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रावण दहन के बाद भगवान राम की आरती की गई।

प्रतापगढ़ नगर परिषद के इतिहास में पहली बार रावण का पुतला 10 मिनट तक जलता रहा।

प्रतापगढ़ नगर परिषद के इतिहास में पहली बार रावण का पुतला 10 मिनट तक जलता रहा।

विजयादशमी पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। यातायात पुलिस ने स्टेडियम की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading