रूपवास थाना परिसर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले हेड कांस्टेबल बदन सिंह के शव का भरतपुर के आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में करवाया गया पोस्टमार्टम।
भरतपुर के रूपवास थाना परिसर में कल एक हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। जिसके शव का आज आरबीएम अस्पताल की मोर्च्युरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस जांच कर रही है। कल कमरे को अंदर से
लोहे के एंगल से लटककर लगा फांसी
सब इंस्पेक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि कल 3 बजे करीब हेड कांस्टेबल बदन सिंह अपने कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान कमरे में एक और हेड कांस्टेबल था। वह अपना काम करने के लिए थाने में चला गया। जब दूसरा हेड कांस्टेबल वापस आया तो, कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। उसने गेट को खटखटाया बदन सिंह ने कुंडी नहीं खोली तो, दूसरी तरफ से जाकर देखा तो, बदन सिंह का शव लोहे के एंगल से लटका हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

बदन सिंह के शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस से दौलतपुर गांव ले जाते हुए परिजन।
सुसाइड के कारणों का नहीं लगा पता
घटना स्थल के वीडियो और फोटोग्राफी करवाई गई। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया है। हो सकता किसी टेंशन को लेकर हेड कांस्टेबल बदन सिंह ने फांसी लगाई हो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments