![]()
जोधपुर कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट केस में करीब 28 महीने से फरार चल रहे इनामी बदमाश को पकड़ा है। इस बदमाश पर 5000 का इनाम घोषित था।
कुड़ी भगतासनी थाना अधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि 21 अप्रैल 2023 को विवेक विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थ तस्कर रामनारायण को स्कूटी सहित 2 किलो अवैध गांजे के साथ पकड़ा था। इस कार्रवाई के दौरान रामनारायण को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पांच हजार क इनाम किया था घोषित
इसके बाद इस केस में आरोपी पिंटू भी शामिल होना पाया गया। इसके बाद से ही आरोपी चंद्रभान उर्फ पिंटू पुत्र अजय राम बिश्नोई निवासी दीपावत नगर खानु की टंकी फतेहसागर लोहावट हाल निवासी केबीएचबी जोधपुर फरार चल रहा था। मामले का अनुसंधान कुड़ी भगतासनी थाना अधिकारी हमीर सिंह भाटी द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने चंद्रभान उर्फ पिंटू पर 5000 का इनाम भी घोषित किया था
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments