![]()
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 124वें संस्करण का प्रसारण सुना, देश के प्रसिद्ध किलों के साथ कुंभलगढ़ दुर्ग की भी तारीफ की।
राजसमंद में रविवार को भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के बहुचर्चित कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण सुना। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों ने मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड को सुना। यह कार्यक्रम में प्रत्येक के माह के अंतिम रविव
जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी मंडलों के सभी बूथों पर सुना गया। इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के साथ ही सभी पदाधिकारियों के साथ सुना गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ दुर्ग की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तारीफ करना बड़े गर्व की बात है इसके साथ ही मोदी जी ने प्रदेश के सभी दुर्गों के साथ देश के प्रमुख दुर्गों की भी तारीफ की है।
इस अवसर पर महेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष सविता सनाढ्य जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान जिला कोषाध्यक्ष मनोज पारीक, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर लाल जाट, जिला मंत्री खुश कमल कुमावत, जिला प्रवक्ता मुरारी आशिया, नर्बदा शंकर पालीवाल, विशाखा तिवारी, आई टी जिला सह संयोजक फुलेश भार्गव, महेंद्र पालीवाल, गर्वित पालीवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments