☜ Click Here to Star Rating


झालावाड़ के पीपलोदी गांव में स्कूल की दीवार ढहने से 7 बच्चों की मौत के मामले में आज पहली बार सीएम भजनलाल शर्मा ने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी बात कही। सीएम आज जयपुर के मदाऊ स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में 7

.

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा-

QuoteImage

भाई और बहनों, कुछ दायित्व हमारे भी बनते हैं। दो दिन से मन बड़ा व्यथित है। आपने देखा होगा झालावाड़ में हमारे एक विद्यालय की दीवार गिरने से हमारे 7 छोटे बच्चे चले गए। ​​​

QuoteImage

सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा-मैं आपसे इतना ही निवेदन करना चाहता हूं कि हमने पहले ही बजट में हमारे स्कूल , चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक भवन के लिए हर विधानसभा को 3-3 करोड़ रुपए दिए थे। अभी आपने देखा हमने इस घटना के बाद हर विधायक फंड में पैसा दिया है। इस पर कमेटी भी बनाई है।

इस मौके पर वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के पौधारोपण कार्यक्रम की प्रशंसा की।

इस मौके पर वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के पौधारोपण कार्यक्रम की प्रशंसा की।

हमारी लगातार सरकार काम कर रही भजनलाल शर्मा ने कहा- अगर आपके आसपास इस तरह की कोई सरकारी और निजी बिल्डिंग हो, जिसमें बारिश के समय परेशानी हो सकती है, तो आपसे इतना ही आग्रह है कि आपके आसपास पटवारी, ग्राम सेवक, शहर में पार्षद, कर्मचारी-अधिकारी हैं, उनको तुरंत अवगत कराएं। जिससे बारिश के समय इस तरह की घटनाएं नहीं हों।

मुख्यमंत्री ने कहा- निश्चित रूप से मैं यह कहना चाहता हूं कि इस तरह की घटनाएं आगे घटित नहीं हों, इसके लिए लगातार हमारी सरकार काम कर रही है। कार्यक्रम में पीपलोदी दुर्घटना पर 2 मिनट का मौन रखा गया।

एक दिन में ढाई करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने पिछले साल हरियाली तीज के पर्व पर मिशन हरियालो राजस्थान का शुभारंभ किया था। पिछले साल हमनें 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। आज हरियाली तीज के पावन पर्व पर हम एक दिन में ढाई करोड़ पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियालो मिशन के तहत 5 साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में सीएम ने ड्रोन से बीजारोपण भी किया। इस मौके पर बन मंत्री संजय शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सीएम ने ड्रोन से बीजारोपण भी किया। इस मौके पर बन मंत्री संजय शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

शहर में बनेंगे नगर वन मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में जल और पर्यावरण संरक्षण की परम्परा पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। मां अमृता देवी ने अपनी तीन बेटियों समेत 363 लोगों के साथ वृक्षों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी। हम उनकी इस धरोहर को संरक्षित करने के लिए जोधपुर के खेजड़ली में अमृतादेवी इंडिजिनस प्लांट म्यूजियम बनवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में शुद्ध प्राणवायु के लिए नगर वन भी स्थापित किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार से 22 नगर वन स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा 18 अन्य नगर वनों की स्थापना के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भिजवाए गए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading