☜ Click Here to Star Rating


पाली के निकट स्थित इंद्रोंकों की ढाणी की गलियों में भरा बरसाती पानी।

पाली जिला मुख्यालय से करीब 20 KM की दूरी पर आबाद इंद्रोका की ढाणी में तेज बरसात से तालाब ओवरफ्लो हो गया। ऐसे में तालाब के आस-पास की बस्ती के कई घरों में बरसाती पानी घुस गया। साथ ही गांव की प्रमुख सड़कें भी पानी में डूब गई। स्थानीय सरपंच प्रशासन के साथ

.

पाली जिले के रोहट उपखंड में पिछले दो दिनों में हुई बरसात के बाद नदी-नालों में पानी की अच्छी आवक हुई है। जिसके चलते कई गांवों का संपर्क टूट गया।

पाली के निकट स्थित इंद्रोंकों की ढाणी की गलियों में भरा बरसाती पानी।

पाली के निकट स्थित इंद्रोंकों की ढाणी की गलियों में भरा बरसाती पानी।

उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत झीतड़ा की 500 घरों की आबादी वाली इंद्रोका की ढाणी का तालाब भी ओवरफ्लो हो गया। ऐसे में तालाब के पास की बस्ती के कई घरों में बरसाती पानी चला गया। गांव के मुख्य सड़कें भी बरसाती पानी में डूब गई। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों और पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। खेत- खलिहानों में पानी भर जाने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

पाली के निकट स्थित इंद्रोंकों की ढाणी की गलियों में भरा बरसाती पानी।

पाली के निकट स्थित इंद्रोंकों की ढाणी की गलियों में भरा बरसाती पानी।

सरपंच बोले- तेज बरसात से हुआ यह हाल स्थानीय सरपंच दिलदार खान का कहना है कि रविवार को क्षेत्र में अच्छी बरसात हुई। जिससे तालाब ओवरफ्लो हो गया। उसका पानी निकट स्थित सीरवी समाज की बस्ती तक पहुंच गया। कई घरों के अंदर तक पानी चला गया। साथ ही बरसात ज्यादा होने से गांव की प्रमुख सड़कें बरसाती पानी में डूब गई। ग्राम सेवक शैतानसिंह और पटवारी भंवरलाल जाट मौके पर पहुंच हैं और जेसीबी मशीन की मदद से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आवाजाही बहाल हो सके। माडपुरिया गांव की तरफ जाने वाली सड़क का काफी हिस्सा बरसाती पानी में बह गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading