सांप के काटने से ड्राइवर की मौत।
कोटा में सांप के काटने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक सोनू बैरवा (27) क्रेशर बस्ती अन्नतपुरा का रहने वाला था। ड्राइवरी का काम करता था। घटना रविवार दोपहर की है। आज नई8 मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

युवक सोनू बैरवा क्रेशर बस्ती अन्नतपुरा का रहने वाला था।
चाचा महावीर ने बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे करीब सोनू अन्नतपुरा इलाके में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे अपने मामा की टापरी में गया। उसे वहां नींद लग गई और सो गया। इसी दौरान करीब 3 फीट लंबा काला सांप वहां आ गया। सोनू के करवट लेते ही उसकी पीठ के नीचे दब गया। सांप ने सोनू को काट लिया। उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। इलाज के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। सोनू के दो बच्चे है।
अन्नतपुरा थाना ASI बाबू लाल ने बताया कि सोनू का मामा फैक्ट्री में चौकीदारी करता है। सोनू अपने मामा से मिलने गया था। परिजनों ने सांप के काटने से मौत होना बताया है। उसकी पीठ पर काले रंग का निशान हो रहा है।पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments